बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा का आज नौवां दिन है। यूपी में यात्रा आज तीसरे दिन आगे बढ़ेगी। यात्रा में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर और एक्टर राजपाल यादव भी शामिल हुए। शुक्रवार को मृदुलकांत शास्त्री, देवकीनंदन ठाकुर, चिन्मयानंद बापू समेत कई संतों ने भी पदयात्रा में शिरकत की थी। मथुरा के संस्कृत विश्वविद्यालय में बने विराम मंच पर शिल्पा शेट्टी ने कहा- एक कॉल दूर हूं, महाराज जी… जब जरूरत हो तब याद कर लेना। आज इतनी संख्या में आप लोगों को देख कर मेरा मन बहुत ही खुश हो रहा है। जो इतने महान भाव से काम कर रहे हैं, उनका साथ देना चाहिए। इसलिए आज हम सब यहां पर इकट्ठा हुए हैं। इससे पहले धीरेंद्र शास्त्री की तबीयत कल भी बिगड़ गई थी। बुखार, बीपी और सांस लेने में तकलीफ की वजह से उन्होंने बीच सड़क पर ही आराम किया था। वही, बाहुबली राजा भैया धीरेंद्र शास्त्री का हाथ पकड़कर चलते दिखे थे। दोनों ने हाथ उठाकर जयकारे भी लगाए थे। सड़क पर बैठकर खाना खाया था। इसके अलावा महाकुंभ से चर्चा में आईं हर्षा रिछारिया भी पहुंची थीं। मथुरा में 55 किलोमीटर लंबी यात्रा चार दिन में पूरी होनी है। कल यानी 16 नवंबर को इसका समापन होगा। गुरुवार को दिल्ली और हरियाणा होते हुए यात्रा मथुरा बॉर्डर से यूपी में दाखिल हुई थी। प्रवेश के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था- “यूपी में हम ज्यादा सुरक्षित हैं। हमें डरने की जरूरत नहीं है… पता नहीं, कब गाड़ी पलट जाए।” पहले कुछ तस्वीरें देख लीजिए… पदयात्रा के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
धीरेंद्र शास्त्री से शिल्पा शेट्टी बोलीं-बस एक कॉल दूर हूं:महाराज जी जब जरूरत हो, याद कर लेना, एकता कपूर भी पहुंचीं