झज्जर जिले के तलाव गांव की लड़की आज अपने अभिनय और मेहनत की बदौलत बड़े पर्दे पर बेस्ट अभिनेत्री का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। हरियाणवी कलाकार भी आज पर्दे पर अपनी मेहनत से फिल्म फेयर में बेस्ट अवॉर्ड हासिल कर रहे हैं। तलाव की रहने वाली चेतना सारसर आज हरियाणा की उन बेटियों में से हैं जिन्होंने अपने दम पर अभिनय की दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। चेतना सारसर स्टेज ऐप की तीन बड़ी सीरीज में मेन रोल कर चुकी हैं। चेतना को फिलहाल एक वर्टीकल कॉमेडी सीरीज में रोल कर रही हैं। एक साधारण परिवार से आने वाली चेतना के माता-पिता पढ़े-लिखे नहीं हैं और तीन बहनों में पली-बढ़ी चेतना ने बचपन में ही संघर्ष और सीमित साधनों के बीच बड़े सपने देखे। पुलिस में जाने का था सपना बचपन में चेतना राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो खिलाड़ी रही हैं और उनका सपना था कि वे पुलिस सेवा में जाएं या फिर कोच बनें। लेकिन किस्मत ने उन्हें अभिनय की राह पर ला खड़ा किया। उन्होंने 10वीं तक की पढ़ाई सरकारी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झज्जर से और 11वीं–12वीं की पढ़ाई डी.एच. लॉरेंस स्कूल से पूरी की। चेतना ने पढ़ाई करने के दौरान मन बनाया था कि वह पुलिस की नौकरी करेगी, लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। चेतना को फिल्मी दुनिया का स्टार बना दिया है। छोटे किरदारों से बढ़ी आगे इसके बाद उन्होंने पंडित लख्मीचंद राज्य प्रदर्शन कला एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय (सुपवा), रोहतक में दाखिला लिया। शुरुआत में उन्होंने अभिनय विभाग चुना, पर कुछ कारणों से संपादन विभाग में बदलाव करना पड़ा। फिर भी चेतना ने अभिनय से दूरी नहीं बनाई और लगातार विद्यार्थी परियोजनाओं में हिस्सा लेती रहीं। इन्हीं परियोजनाओं से बनी उनकी शो-रील ने उन्हें बाहरी कार्यों के अवसर दिलाए। मेहंदी लगाकर खर्च इकट्ठा करती थी चेतना सारसर ने बताया कि सच कहूं तो यह सफर आसान नहीं था। बहुत से ऑडिशन दिए, कई बार निराश हाथ लगी, लेकिन हार नहीं मानी। आज भी मेहनत जारी है, और सबसे जरूरी है आगे बढ़ते रहना। उसने बताया कि अपने सपनों को जिंदा रखने और खर्च निकालने के लिए बाहर की फिल्मों और विज्ञापनों में सहायक के रूप में काम किया, और कई बार ब्राइडल मेहंदी लगाकर भी अपनी मेहनत से कमाई की। चेतना ने बताया कि उसे कभी भी शर्म नहीं आई किसी भी काम को करने में, क्योंकि हर काम ने उसे कुछ सिखाया और मजबूत बनाया, मम्मी-पापा का हमेशा साथ रहा। बॉलीवुड फिल्म फेयर में बेस्ट एक्ट्रेस चेतना सारसर बॉलीवुड अंतर राष्ट्रीय फिल्म फेयर अवार्ड में बेस्ट एक्ट्रेस 2025 अपने नाम कर चुकी है और राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो की अच्छी खिलाड़ी रही हैं। अब चेतना सारसर ने पीछे मुडनें की बजाय फिल्मी दुनिया में ही अपना नाम कमाने की सोच को लेकर आगे बढ़ रही है। चेतना सारसर की कांड सीरीज में बेस्ट अभिनय ही अवॉर्ड तक लाया। चेतना कविताएं और कहानियां लिखने की शौकीन है और जल्द ही अपनी एक लघु फिल्म लिखने और निर्देशित करने की तैयारी में है। चेतना सारसर अब तक सुपवा विश्वविद्यालय के लगभग 20–25 प्रोजेक्ट्स में हिस्सा ले चुकी हैं, जिनमें लघु फिल्में, विज्ञापन और डिग्री प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। चेतना सारसर ने बताया कि उसने नेटफ्लिक्स की “दिल्ली क्राइम – सत्र 2” में काम करने का भी अवसर मिला है। जहां बड़े कलाकारों के साथ काम करना उनके लिए एक अविस्मरणीय अनुभव रहा।
झज्जर की चेतना स्टेज ऐप पर छाई:कांड से लेकर अखाड़ा-2 सीरीज में कर चुकी काम, बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीत चुकी