पंजाबी सिंगर जवंदा के ऑर्गन फेलियर का खतरा:8वें दिन भी वेंटिलेटर पर; डॉक्टर बोले- वैसा सुधार नहीं, जैसा हम चाहते

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा लगातार आठवें दिन से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं। शुक्रवार को जारी मेडिकल बुलेटिन में डॉक्टरों ने कहा कि जवंदा का दिल धड़कता रहे, इसलिए उन्हें लगातार लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा जा रहा है। राजवीर को सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं, जिससे उनके शरीर के बाकी अंग सामान्य रूप से काम नहीं कर पा रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत में वैसा सुधार नहीं हो रहा जैसा वह चाहते हैं। पूर्व सांसद एवं सिंगर हंसराज हंस ने भावुक अपील करते हुए कहा- हमें वाहेगुरु, भगवान और खुदा से प्रार्थना करनी चाहिए कि भले ही वह हमारी कुछ सांसें कम कर दें, लेकिन वे सांसें राजवीर जवंदा को दे दें। लाखों लोगों की दुआओं से उनकी सांसें बढ़ सकती हैं और वह दोबारा हमारे बीच लौट सकते हैं। मेडिकल बुलेटिन में अब तक क्या कहा डॉक्टरों ने… जब मरीज वेंटिलेटर पर होता है तब क्या होता है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *