भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह के कमर छूने के विवाद के बाद हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव उत्तर प्रदेश के वृंदावन में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के आश्रम पहुंचीं। वहां उन्होंने अनिरुद्धाचार्य से पूछा कि सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बेवजह ट्रोल कर रहे हैं और अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं, ऐसे में क्या करना चाहिए? अंजलि का सवाल सुनने के बाद अनिरुद्धाचार्य ने उन्हें कुत्तों और हाथी की एक कहावत सुनाई। उन्होंने समझाया कि कुत्तों को जवाब देने की जरूरत नहीं है। अनिरुद्धाचार्य ने अंजलि राघव के साथ हुई इस बातचीत का पूरा वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है। अंजलि का कहना है कि वह प्रेमानंद महाराज के पास भी गई थीं। उनसे भी ट्रोलिंग को लेकर सवाल किया। इस पर प्रेमानंद महाराज ने कहा कि लोग हमें ही नहीं छोड़ते। अब जानिए अंजलि राघव और अनिरुद्ध आचार्य के बीच क्या बातचीत हुई…. प्रेमानंद महाराज से भी ट्रोलिंग पर सवाल किया
अंजलि राघव ने बताया कि 11 सितंबर को मैं वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन करने के लिए गई थी। हम प्रेमानंद महाराज के दरबार में भी गए। प्रेमानंद महाराज के दरबार में पेपर पर लिखकर देना होता है, लेकिन वह प्रक्रिया वह पूरी नहीं कर पाई। इसीलिए वह एक ग्रुप के साथ प्रेमानंद जी से मिली। दोबारा फैमिली के साथ उनके दरबार में जाऊंगी। अंजलि ने कहा कि मैंने प्रेमानंद महाराज जी से ट्रोलिंग को लेकर सवाल किया। इस पर प्रेमानंद जी ने जवाब देते हुए कहा कि लोग तो हमें ही नहीं छोड़ते, हमने भी किसी का बुरा नहीं किया। हमारे ही वीडियो को कट करके कहीं और जोड़ देते हैं। हम बोलते किसी और बात पर हैं, लेकिन उन्हें कहीं और जोड़ दिया जाता है। अनिरुद्धाचार्य को सीता मां का डायलॉग सुनाया
अंजलि ने बताया कि मैंने अनिरुद्धाचार्य महाराज के गौरी गोपाल आश्रम में 200 बुजुर्ग महिलाओं से मुलाकात की, जहां उनकी सेवा की जाती है और वे सभी वहीं रहती हैं। मैंने अनिरुद्धाचार्य महाराज को बताया कि मैं सीता का किरदार निभाती हूं, लेकिन इसके कोई पैसे नहीं लेती। आपकी बात सुनने के बाद मुझे शांति मिली है। अनिरुद्धाचार्य ने मुझसे सीता का एक डायलॉग बोलने के लिए कहा, जिस पर मैंने सुनाया- “हे हनुमान, दी शक्ति तुझे, दी बुद्धि तुझे, दी युक्ति तुझे, दी भक्ति तुझे, दी मुक्ति तुझे। आशीर्वाद है मां तुझे यही। तू रहे अजर अमर बेटा। रघुनाथ तुम्हारे साथ रहे। तू रहे सदा अनुचर बेटा। श्री राम चरित के पन्नों पर नाम तेरा भी महान हुआ। तू भी प्रसिद्ध हनुमान हुआ। अब जहां भी राम मंदिर होगा, वहां राम दुलारा भी होगा। सीमा लक्ष्मण के साथ-साथ ये हनुमत प्यारा भी होगा।” अब जानिए क्या अंजलि राघव और पवन सिंह के बीच क्या विवाद हुआ… ———————————– अंजलि राघव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें :- अंजलि बोली-फर्जी पोस्टर से बदनाम कर रहे पवन के फैंस:डायरेक्टर ने कहा- बहुत एटीट्यूड में आ रही हो; पत्नी बोलीं- सोचना चाहिए था हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव के लाइव शो में गलत तरीके से कमर छूने को लेकर भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने भले ही माफी मांग ली, लेकिन मामला शांत होता नहीं दिख रहा है। अंजलि ने कहा कि इस ट्रोलिंग से वह मानसिक तौर पर टूट चुकी हैं और अब और सहन नहीं हो रहा। पढ़ें पूरी खबर…
हरियाणवी एक्ट्रेस ने अनिरुद्धाचार्य से ट्रोलिंग पर सवाल पूछा:अंजलि राघव बोलीं- लोग मीम्स बना रहे, कथावाचक बोले- कुत्तों को जवाब देने की जरूरत नहीं